श्री राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ ने ऋतुराज सिंह को जिला उपाध्यक्ष मुंगेली नियुक्त किया
मुंगेली। श्री राजपूत करणी सेना (एकीकृत राजपूत युवा संगठन) ने जिले में नई नियुक्ति करते हुए ऋतुराज सिंह को जिला उपाध्यक्ष मुंगेली की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार, ऋतुराज सिंह का कार्यकाल 20 सितम्बर 2025 से 20 सितम्बर 2026 तक (1 वर्ष) के लिए होगा। संगठन ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे करणी सेना की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार ने कहा कि संगठन की नीतियों और मर्यादाओं का पालन हर पदाधिकारी का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऋतुराज सिंह अपने अनुभव और संगठनात्मक कुशलता से जिले में करणी सेना की मजबूती और विस्तार में अहम योगदान देंगे।
संगठन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि किसी भी परिस्थिति में अनुशासनहीनता या संगठन के कार्यों में क्षति पहुँचाने जैसी स्थिति आती है तो तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया जाएगा।
साथ ही, करणी सेना परिवार ने ऋतुराज सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
