October 19, 2026

रजत जयंती 2025: श्रमिक सम्मेलन सह श्रमवीर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

0
IMG-20250912-WA0851.jpg

मुंगेली  ।रजत जयंती 2025 के उपलक्ष्य में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत भटगांव में श्रमिक सम्मेलन सह श्रमवीर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 132 हितग्राहियों का पंजीयन और 09 हितग्राहियों का नवीनीकरण किया गया। साथ ही 32 हितग्राही पंजीकृत हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी देते हुए लाभ उठाने प्रेरित किया गया।
   श्रम पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शिविर में श्रमेव जयते एप के माध्यम से स्वयं पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजना के लिए आवेदन करने की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रमवीरों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी किया गया। उन्होंने बताया कि 13 सितम्बर को लोरमी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत झझपुरीकला, 15 सितम्बर को नगर पंचायत बरेला, 16 सितम्बर को पंडरभट्ठा और 19 सितम्बर को मेसर्स कुसुम स्मेल्टर्स  में श्रमिक सम्मेलन सह श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed