चक्रधर महोत्सव के मंच पर गूंजा मुंगेली का नाम । कवि देवेंद्र परिहार की ओजस्वी कविता ने जगाई राष्ट्रीयता की भावना
मुंगेली। छत्तीसगढ़ का चक्रधर महोत्सव कला और संस्कृति से जुड़ी हस्तियों के लिए एक बड़ा और विश्वविख्यात मंच है। इस वर्ष महोत्सव का 40वां आयोजन हुआ, जिसमें मुंगेली जिले के प्रख्यात कवि देवेंद्र परिहार ने अपनी ओजस्वी कविता से श्रोताओं में राष्ट्रीयता की भावना का संचार किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कवि देवेंद्र परिहार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
वीर रस की कविताओं के लिए पहचान
कवि देवेंद्र परिहार अपनी ओजस्वी और वीर रस की कविताओं के लिए भारत के विभिन्न प्रांतों में लगातार आमंत्रित किए जाते हैं। वे हिंदी कवि सम्मेलनों में लंबे समय से छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और अपने काव्य पाठ से मुंगेली जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
साहित्यिक संस्थाओं में सक्रिय भूमिका
कवि देवेंद्र परिहार मुंगेली की सबसे पुरानी साहित्यिक संस्था ‘आगर साहित्य समिति’ के अध्यक्ष भी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर आगर साहित्य समिति, स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी, प्रयास – अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन मुंगेली सहित नगरवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
जिले में खुशी की लहर
चक्रधर महोत्सव जैसे प्रतिष्ठित मंच से काव्य पाठ करने पर जिले के काव्य प्रेमियों में प्रसन्नता की लहर है। नगरवासियों का कहना है कि कवि परिहार की उपलब्धि ने न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
