October 19, 2026

शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु लगातार निरीक्षण

0
IMG-20250911-WA0000.jpg

सरगांव। विकासखंड शिक्षा अधिकारी पथरिया प्रतिभा मंडलोई द्वारा प्राथमिक शाला पत्थरगढ़ी, पूर्व माध्यमिक शाला पत्थरगढ़ी एवं हाई स्कूल पत्थरगढ़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन, पठन-पाठन व्यवस्था एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित अनुशासन और सतत् सुधार आवश्यक है।

गौरतलब है कि प्रतिभा मंडलोई के चार्ज संभालने के बाद से ही लगातार विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे बच्चों के भविष्य के लिए सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed