October 19, 2026

गरियाबंद पुलिस की कार्रवाई 08 नग गौवंश की तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन सहित पशु जब्त

0
FB_IMG_1757520226871.jpg



गरियाबंद। थाना फिंगेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गौवंश की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 08 नग गौवंश और परिवहन में प्रयुक्त वाहन टाटा 407 (क्रमांक CG 23 F 1590) जप्त किया गया है।

सूचना पर की गई घेराबंदी

थाना प्रभारी फिंगेश्वर को प्रार्थी चुमेन्द्र साहू से सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति टाटा 407 वाहन में 08 नग गौवंश को उड़ीसा टेंगनाबास की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और बताए गए वाहन को रोककर जांच की। जांच में वाहन में बिना किसी वैध कागजात के गौवंश परिवहन करते पाया गया।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से गौवंश को उड़ीसा ले जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी

1. मोहन खुंटे, पिता बुधारू खुंटे, उम्र 37 वर्ष


2. खेमन सिन्हा, पिता महेसु सिन्हा, उम्र 28 वर्ष


3. चेतन निषाद, पिता आत्मा राम निषाद, उम्र 28 वर्ष, तीनों निवासी बोरिद, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद (छ.ग.)



जब्त सामान

08 नग गौवंश

टाटा 407 वाहन (क्रमांक CG 23 F 1590)


प्रकरण दर्ज

आरोपियों का कृत्य धारा 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 तथा धारा 35(1)(ख) बीएनएसएस के तहत अपराध पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed