*प्रधानमंत्री जी एवं उनकी माता जी पर कांग्रेस नेताओं की अभद्र टिप्पणी करना पूरे देश की माता और बहनों का अपमान – शकील अहमद
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उनकी माता जी पर की गई अमर्यादित एवं अपमानजनक टिप्पणी की घोर निंदा करते हुए कहा है कि इस प्रकार अपमानजनक टिप्पणी से आज पूरे देश के माता एवं बहनों का अपमान कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा की कांग्रेस द्वारा की गई टिप्पणी से केवल देश के माननीय प्रधानमंत्री का अपमान नहीं है बल्कि भारतीय संस्कृति और मातृत्व का अपमान है किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति प्रकट करना सभी का अधिकार है लेकिन इस प्रकार अभद्र रूप से व्यक्तिगत टिप्पणी कांग्रेस की मानसिकता और चाल चरित्र चेहरा को उजागर करती है
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने आगे कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश एवं समाज को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं देश का हर वर्ग आगे आगे कैसे बढ़े इसके लिए भी लगातार प्रयास कर रहे हैं देश के 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर दिन रात काम कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा उनकी माताजी को लेकर अशुभनीय टिप्पणी करना देश के हर मां का अपमान है भाजपा का हर कार्यकर्ता और देश की माता समाज किसी भी कीमत में सहन नहीं करेगा।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने आगे कहा की कांग्रेस पार्टी सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे और इस प्रकार से राजनीति पर रोक नहीं लगाए नहीं तो भाजपा का हर कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीकों से इसका कठोर विरोध करेगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
