October 19, 2026

रायपुर पुलिस ब्रेकिंग : “ऑपरेशन निश्चय” में रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी – छत्तीसगढ़ का इंटरनेशनल ड्रग्स सप्लायर रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर उर्फ पाबलो गिरफ्तार

0
IMG-20250829-WA1215.jpg

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस ने ड्रग्स के अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क को एक और बड़ा झटका दिया है।

•पकड़ा गया आरोपी
मुख्य सप्लायर रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर उर्फ पाबलो (निवासी पंजाब) को कबीरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर, हीरापुर से रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 91 ग्राम अफीम, 87 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक कंट्री मेड पिस्टल, 82 जिंदा कारतूस और 4 मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मशरूका की कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है।

• नेटवर्क का तरीका

आरोपी पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते हेरोइन की खेप मंगवाता था।

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और धमतरी सहित कई जिलों में ड्रग्स की सप्लाई करता था।

पहचान छिपाने के लिए पाबलो किंग सहित कई छद्म नामों का इस्तेमाल करता था।

सप्लाई के लिए अंतर्राष्ट्रीय वर्चुअल नंबर और व्हाट्सऐप कॉलिंग का सहारा लेता था।

ग्राहकों से भुगतान ऑनलाइन QR कोड के जरिए लिया जाता था।

•पहले से दर्ज मामले
रूपिन्दर सिंह पर रायपुर जिले में नारकोटिक एक्ट और पंजाब में आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं। वह पहले भी जेल निरुद्ध रह चुका है और कई मामलों में फरार था।

•अन्य गिरफ्तारियां
इस नेटवर्क से जुड़े नौशाद खान, मोहम्मद खान, अरबाज खान तथा आरोपी की मां रानो ढिल्लन को भी गिरफ्तार किया गया है।
अब तक इस नेटवर्क के 42 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और लगभग 2 करोड़ 11 लाख रुपये की हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है।

•थाने जिनमें मामले दर्ज
टिकरापारा, तेलीबांधा, कोतवाली, कबीरनगर और आमानाका थाना क्षेत्र।

•पुलिस की कार्रवाई
यह गिरफ्तारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कबीरनगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम को बधाई देते हुए कहा है कि “ऑपरेशन निश्चय” के जरिए अंतर्राज्यीय सप्लायरों और स्थानीय नेटवर्क के गठजोड़ को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed