October 19, 2026

“ऑपरेशन बाज” के तहत मुंगेली पुलिस को मिली सफलता, फरार आरोपी गिरफ्तार – चोरी का सामान जप्त।

0
IMG-20250829-WA1178.jpg

मुंगेली । पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में हुई चोरी के फरार आरोपी ताकेश्वर यादव उर्फ टनटन (निवासी विनोबानगर, मुंगेली) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी से चोरी किया गया सामान, जिसमें पंखा, बड़ा कढ़ाई, गैस चूल्हा और वायर शामिल है, पुलिस ने विधिवत जप्त कर लिया है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब 22 अगस्त को प्रार्थी मुकेश उपाध्याय ने थाना मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार 15 अगस्त से 18 अगस्त के बीच स्कूल हॉस्टल कक्ष का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया था। चोरी गए सामान में थाली, लोटा, कढ़ाई, गैस चूल्हा, जामैट्री बॉक्स, तबला, हारमोनियम, ब्लूटूथ साउंड बॉक्स समेत लगभग 25,000 रुपये का माल शामिल था। इस पर थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 377/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने जांच में पहले शिव यादव उर्फ शिवनारायण सिंह और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान बरामद किया था। वहीं फरार आरोपी ताकेश्वर यादव उर्फ टनटन की तलाश जारी थी। पुलिस टीम ने पतासाजी कर उसे 29 अगस्त को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। उसके पास से चोरी का सामान बरामद कर गवाहों की मौजूदगी में जप्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े, उपनिरीक्षक भानु बर्मन, प्रआर दिलीप साहू, आरक्षक मनोज टंडन, योगेश यादव, विकास ठाकुर, अजय चंद्राकर, संजय यादव, टेकसिंह साहू, रवि श्रीवास और दुर्गेश यादव की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि “ऑपरेशन बाज” के तहत जिले में चोरी, नकबजनी और फरार आरोपियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed