October 19, 2026

ऑपरेशन प्रहार : कोतवाली पुलिस ने बदमाश को दबोचा, स्कूटी की डिक्की से खुखरीनुमा चाकू जब्त

0
IMG-20250827-WA0840.jpg

बिलासपुर। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बदमाश को पकड़ा, जिसकी स्कूटी की डिक्की से खुखरीनुमा चाकू बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान

पुलिस ने आरोपी की पहचान देवेन्द्र इंगले पिता दीपक उर्फ पकलू इंगले (21 वर्ष), निवासी साव धर्मशाला के पास, जूना बिलासपुर के रूप में की है।

कैसे हुई कार्रवाई

दिनांक 27 अगस्त को सिटी कोतवाली क्षेत्र में पिकेट चेकिंग प्वाइंट लगाया गया था। इसी दौरान आरोपी देवेन्द्र इंगले स्कूटी (CG10BT9265) से घूम रहा था। पुलिस ने जब उसे रोका और जांच की तो उसकी डिक्की से एक खुखरीनुमा चाकू मिला। साथ ही आरोपी शराब के नशे में गाड़ी चलाता पाया गया।

धाराओं के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट और 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस का सख्त रुख

सिटी कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत गुंडे-बदमाशों और क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed