ऑपरेशन प्रहार : बिलासपुर सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 वाहन जब्त, 18 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
बिलासपुर। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र अपराधों पर नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्त कार्रवाई की है।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा
पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में पिकेट प्वाइंट लगाकर सघन चेकिंग की। इस दौरान 26 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया गया।
असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई
इसी क्रम में थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 18 बदमाशों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
