ऑपरेशन प्रहार : चोरी का मोबाइल बेचते पकड़ा गया युवक, तोरवा पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत तोरवा पुलिस ने चोरी के मोबाइल की बिक्री करने वाले एक आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी के पास से सैमसंग एफ-22 मोबाइल (कीमत लगभग 9 हजार रुपए) जब्त किया गया है।
आरोपी की पहचान
पुलिस ने पकड़े गए युवक की पहचान –
अतुल यादव पिता उमेश यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी नूतन चौक, सरकंडा, थाना सरकंडा, बिलासपुर के रूप में की है।
कैसे हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी तोरवा निरीक्षक अभय सिंह बेस के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
मजबूत मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि द्वारी बाजार, पार्किंग क्षेत्र में एक युवक चोरी का मोबाइल बेचने आया है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अतुल यादव बताया। उसके पास से सैमसंग एफ-22 मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी वैध दस्तावेज वह प्रस्तुत नहीं कर सका।
धाराओं के तहत मामला दर्ज
चोरी का मोबाइल बिक्री करने के संदेह पर आरोपी के विरुद्ध धारा 35(ई) बीएनएसएस एवं 317(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस का संदेश
तोरवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत चोरी की संपत्ति खरीद-बिक्री करने वालों और असामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों पर कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
