October 19, 2026

वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम की सतर्कता से परिजनों से मिला दिव्यांग बालक

0
IMG-20250827-WA0841.jpg

बिलासपुर । बिलासपुर रेलवे स्टेशन में 26 अगस्त 2025 को वाणिज्य विभाग की स्पेशल सेल ने अपनी सजगता और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एक दिव्यांग बालक को उसके परिजनों से मिलवाने का  सराहनीय कार्य किया गया ।
घटना उस समय की है जब वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम के सदस्यों ने स्टेशन परिसर स्थित अपने कार्यालय के बाहर एक अकेले घूमते दिव्यांग बालक को देखा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए बालक से संवाद स्थापित किया और पूछताछ के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि वह गुस्से में आकर घर से बिना बताए निकल आया था।
स्पेशल टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए बालक के परिजनों का पता लगाया और उन्हें सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजन स्टेशन पहुंचे और बच्चे को सुरक्षित अपने साथ घर ले गए। जांच में यह भी सामने आया कि बच्चा पिछले दिन से ही घर से लापता था।
वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम की सतर्कता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के चलते एक संभावित अनहोनी को टाला जा सका । बच्चे के परिजनों ने टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने टीम की इस सतर्कता और संवेदनशील कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इनकी तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई से एक दिव्यांग बालक को सुरक्षित उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया  । टीम का यह प्रयास यात्रियों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के साथ ही स्टेशन को एक सुरक्षित स्थल बनाने में सहायक  सिद्ध होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed