तारबाहर अंडरब्रिज एलईडी फ्लड लाइटों की रोशनी से जगमगाया
बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा आम नागरिकों के सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध सड़क आवागमन सुविधा हेतु बिलासपुर स्थित तारबहार अंडरब्रिज में बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
अंडरब्रिज में शाम एवं रात्रिकालीन आवागमन को सुरक्षित और सहज बनाने हेतु 100 वाट क्षमता की 75 अतिरिक्त एलईडी फ्लड लाइटें स्थापित की गई हैं। उच्च गुणवत्ता वाली इन एलईडी लाइटों को अंडरब्रिज के भीतर चारों दिशाओं में व्यवस्थित रूप से लगाया गया है। इनके परिणामस्वरूप रात्रि समय अंडरब्रिज क्षेत्र दिन जैसी रोशनी से जगमगा रहा है।
यह पहल न केवल राहगीरों और वाहन चालकों को स्पष्ट एवं बेहतर दृश्यता प्रदान कर रही है, बल्कि अंधेरे के कारण होने वाली असुविधाओं और संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को भी काफी हद तक कम करेगी। स्थानीय नागरिकों, यात्रियों और राहगीरों को इससे सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
