मुंगेली पुलिस कार्यालय में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण
मुंगेली। जिला मुंगेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। यह आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से लागू होगा। स्थानांतरण सूची में थानेदार, उप निरीक्षक, सर्जेंट और अन्य कर्मचारियों के पद परिवर्तन शामिल हैं।
मुख्य स्थानांतरण विवरण
1. निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े – थाना प्रभारी फास्टटपुर से थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली।
2. निरीक्षक रघुवीर चंद्र – थाना प्रभारी पथरिया से थाना प्रभारी चिल्फी।
3. निरीक्षक प्रसाद सिन्हा – रक्षित केन्द्र मुंगेली से थाना प्रभारी पथरिया।
4. उप निरीक्षक गिरिजा शंकर यादव – थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली से थाना प्रभारी फास्टरपुर।
5. उप निरीक्षक हरीश साहू – थाना प्रभारी चिल्फी से थाना लोरमी।
6. उप निरीक्षक सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी – थाना लोरमी से थाना सिटी कोतवाली मुंगेली।
7. उप निरीक्षक सुरेश कश्यप – चौकी प्रभारी साकेत से प्रभारी डायल 112।
8. सउनी रोशन टण्डन – थाना सिटी कोतवाली मुंगेली से चौकी प्रभारी साकेत।
9. सउनी धर्मेन्द्र शर्मा – थाना लोरमी से थाना सरगांव (जहाँगांव स्थानांतरण संशोधित)।
10. सउनी राजाराम साहू – रक्षित केन्द्र मुंगेली से प्रभारी पुलिस नियंत्रण कक्ष मुंगेली।
11. प्र.आर. 39 महेश राज – थाना जरहागांव से चौकी खुड़िया।
12. प्र.आर. 243 अरुण कुमार नेताम – चौकी खुड़िया से थाना पथरिया।
13. प्र.आर. 357 विनोद नाथ योगी – थाना पथरिया से थाना सरगांव।
प्रशासनिक निर्देश : उपर्युक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल अपने नए पदस्थानों पर रवाना होने का निर्देश दिया गया है। स्थानांतरण आदेश का पालन सभी संबंधित कर्मचारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
