October 19, 2026

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में शिशु मंदिर बरेला के टीम रही विजेता

0
IMG-20250826-WA0025.jpg



सरस्वती शिक्षा संस्थान एवं विद्या भारती के योजना अनुसार जिला मुंगेली में जिला स्तरीय बाल वर्ग  बहनों के खो-खो प्रतियोगिता  सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय चारभाठा में आयोजन  संपन्न हुआ। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय बरेला के बाल वर्ग के बहनों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया । बाल वर्ग की खो-खो टीम में बहन मानवी निधि कोसले, राधिका श्रीवास, रश्मि पटेल, सोनाक्षी  कैवर्त, नैंशी प्रजापति ,तमन्ना बानो, अलीशा परवीन, प्रान्या पटेल तमन्ना सोनी उपस्थित थे। खेल प्रभारी कृपाल सिंह ध्रुव, कु. मुस्कान परवीन, रेशमा ठाकुर को संस्था के प्राचार्य श्री विनोद पटेल एवं समिति के सदस्यों ने सभी प्रतिभागियों एवं आचार्यों को बधाई दिए और प्रांतीय खेल के लिए अग्रीम शुभकामनाएं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed