October 19, 2026

सीपत में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी का फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

0
IMG-20250807-WA1015.jpg


बिलासपुर । सीपत थाना पुलिस ने दामोदर ज्वेलर्स में हुए लगभग ₹34.50 लाख की चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी को मध्यप्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 15-16 जुलाई 2024 की दरम्यानी रात कुछ अज्ञात चोरों ने दामोदर ज्वेलर्स, सीपत के शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम मिलाकर कुल ₹34,50,000 की चोरी कर फरार हो गए थे। मामले की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर गंभीरता से जांच प्रारंभ की गई थी।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:

पुलिस ने इस मामले में पहले ही निम्न आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था:

लालमन उर्फ बड़का बसोर

रामधीन बसोर

सियाराम बसोर

लालजी उर्फ किनका बसोर

राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया

मनीष सोनी उर्फ सुशांत उर्फ सोनू

अमित सिंह

विजय कुमार बसोर


अब पकड़ा गया आरोपी:

मामले में तीन आरोपी फरार थे, जिनकी तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में छिपा हुआ है।

🔹 गिरफ्तार आरोपी का नाम:
राम लल्लू उर्फ लल्लू, पिता जनक लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम लामीदह, थाना सरई, जिला सिंगरौली (म.प्र.)

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी और घटना के दिन सब्बल व पेचकस से दुकान का शटर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम का विशेष योगदान:

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि कमल फूल साहू, प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह और आरक्षक आकाश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed