October 19, 2026

स्काउट्स एंड गाइड्स ने रेलवे के जन-हितकारी अभियानों में अग्रणी योगदान

0
IMG-20250807-WA0892.jpg



बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में चल रहे स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत, जिला संगठन बिलासपुर के नन्हें सिपाहियों ने अपने समर्पण, अनुशासन और जीवंतता से रेलवे के जन-कल्याणकारी अभियान को नई ऊंचाई दी।
“ताकत वतन की हमसे है !”– यह नारा इन स्काउट्स एवं गाइड्स के कार्यों में न केवल जीवंत हुआ, बल्कि उन्होंने अपने कर्मों से यह सिद्ध कर दिखाया कि आज का युवा राष्ट्रसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता प्रदर्शनों के माध्यम से स्काउट्स-गाइड्स एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने यात्रियों और आमजनों को स्वच्छता, नागरिक चेतना और जिम्मेदारी का सशक्त संदेश दिया। प्रस्तुतियों में गंदगी, असंवेदनशीलता और लापरवाही जैसे मुद्दों को उजागर करते हुए स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने की प्रेरणा दी गई। इस आयोजन ने यह स्पष्ट किया कि रेलवे की स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियानों में स्काउट्स और गाइड्स की भागीदारी न केवल सराहनीय है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी है।
इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन  अनुराग कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर एवं जिला आयुक्त (स्काउट), के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती नेहा सिंह, जिला आयुक्त (गाइड),  दिलीप कुमार स्वाईन, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट), एवं श्रीमती सुजाता सिंह, जिला संगठन आयुक्त (गाइड), की सक्रिय भूमिका रही।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि इन कार्यक्रमों में स्काउट्स और गाइड्स की सक्रिय सहभागिता यह स्पष्ट करती है कि आज का युवा न केवल शिक्षित है, बल्कि जागरूक, संवेदनशील और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्ध भी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed