October 19, 2026

फिरंगीपारा में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ाई, कोटा पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ दबोचा

0
IMG-20250807-WA0005.jpg

नशा के खिलाफ अभियान के तहत कार्यवाही, 39 पौव्वे देशी शराब बरामद

बिलासपुर । कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत फिरंगीपारा में अवैध शराब बेचते एक युवक को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 39 नग पौव्वे (7.200 लीटर) बरामद किए गए, जिसकी कीमत लगभग 3120 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर “चेतना – नशा के विरुद्ध अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोटा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 4 फिरंगीपारा में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में देशी शराब अवैध रूप से बेच रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्यवाही की।

गिरफ्तार आरोपी

नाम: सीताराम प्रजापति

पिता: मुन्ना प्रजापति

उम्र: 35 वर्ष

पता: वार्ड क्रमांक 4, फिरंगीपारा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर


आरोपी के पास से 39 नग देशी प्लेन शराब के पौव्वे, कुल मात्रा 7.200 लीटर, को जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कोटा पुलिस की स्पष्ट चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशा कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और लगातार सक्रिय अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed