October 20, 2026

सकरी में राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने वाला युवक गिरफ्तार, स्प्रिंगदार चाकू जब्त

0
IMG-20250803-WA0663.jpg

बिलासपुर । थाना सकरी क्षेत्र अंतर्गत कोटा मोड़ पर राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया है।

घटना दिनांक 02 अगस्त 2025 को हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक राह चलते लोगों को चाकू लहराकर डरा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी बिट्टू साहू उर्फ इंद्रकुमार साहू (उम्र 24 वर्ष, निवासी बाजारपारा, सकरी) को एक स्प्रिंगदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 537/2025 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

बताया गया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट का मामला दर्ज है। थाना सकरी पुलिस ने क्षेत्र में इस प्रकार की गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed