October 18, 2026

स्वास्थ्यप्रद पहल: यातायात पुलिस बिलासपुर ने 120 से अधिक कर्मचारियों का कराया फेफड़ों का परीक्षण

0
IMG-20250803-WA0265.jpg

बिलासपुर । यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य हित में एक विशेष स्वांस (लंग्स) परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह परीक्षण 03 अगस्त 2025 को प्रातः 6 बजे यातायात मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 120 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में आयोजित इस शिविर में स्पायरोमिटर, ब्रिथोमीटर एवं इनहेलर डिवाइसेस की सहायता से फेफड़ों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया।

कर्मचारियों के उम्र, ऊंचाई व वजन के आधार पर उनकी स्वांस क्षमता का विश्लेषण किया गया। इस परीक्षण का उद्देश्य था कि सड़क पर लगातार ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों में धूल, धुआं व विषैले उत्सर्जन के कारण उत्पन्न होने वाली स्वांस संबंधी बीमारियों की समय रहते पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों को बताया गया कि खुले वातावरण में निरंतर कार्य करने के कारण वेरीकोज वेन्स (पैरों की नसों में सूजन) जैसी स्थितियों की भी संभावना बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों की टीम ने न केवल परीक्षण किया बल्कि आवश्यक डाइट चार्ट, दवा वितरण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपायों की जानकारी भी दी।

शिविर के दौरान डॉ. उज्जवल शर्मा और डॉ. विवेक शर्मा के नेतृत्व में उपस्थित चिकित्सकों ने सभी कर्मचारियों का स्वांस विश्लेषण किया और उन्हें व्यक्तिगत डाटा उपलब्ध कराकर भविष्य के लिए जरूरी सलाह दी।

इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा धूम्रपान से दूर रहने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए सभी को जागरूक किया गया। यातायात पुलिस की यह पहल कर्मियों के स्वास्थ्य और कार्य क्षमता को बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed