October 19, 2026

सरकंडा पुलिस को एक माह पुरानी चोरी के मामले में बड़ी सफलता

0
IMG-20250801-WA0853.jpg

नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार, जेवर व नगदी समेत 10 हजार की संपत्ति बरामद

बिलासपुर (सरकंडा) । सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमतराई काली मंदिर के पास स्थित एक मकान में 17 जून 2025 को हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से चांदी के पायल, बिछिया, सोने के टॉप्स और नगद 2100 रुपये सहित कुल 10,000 रुपये का माल बरामद किया गया है।

🔹 क्या थी घटना

प्रार्थिया खुशबू जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर भोजन के बाद वह घर में ताला लगाकर अपनी दुकान चली गई थी। रात 10 बजे लौटने पर देखा कि घर के अंदर अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से पुराने चांदी-गहने और नगदी रकम गायब थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अप.क्र. 856/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत विवेचना शुरू की।

🔹 सूचना और कार्रवाई

1 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक जेवर बेचने की कोशिश कर रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निलेश पांडेय की टीम ने घेराबंदी कर एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथी उत्तम साहू उर्फ सिद्धू (उम्र 19 वर्ष) के साथ मिलकर यह चोरी की थी।

टीम ने तत्काल उत्तम साहू को भी गिरफ्तार कर उसके ठिकाने से चोरी गया पूरा माल बरामद किया।

🔹 आरोपी भेजे गए रिमांड पर

मुख्य आरोपी उत्तम साहू को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

🔹 जांच में शामिल टीम

इस कार्रवाई में थाना सरकंडा के अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed