ऑपरेशन मुस्कान को बड़ी सफलता: गुम नाबालिग बालिका चेन्नई से सकुशल बरामद
शादी का झांसा देकर अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
बिलासपुर । पुलिस सहायता केन्द्र मोपका (थाना सरकंडा) की टीम को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता मिली है। एक माह पूर्व गुम हुई नाबालिग बालिका को चेन्नई से सकुशल बरामद कर लिया गया है।
आरोप है कि विक्रम पासवान, निवासी बाजारपारा, बलरामपुर, ने किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ चेन्नई ले गया था और वहां कार्टून फैक्ट्री में काम पर लगा दिया।
🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 26 मई 2025 को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी करीब 16 वर्ष 9 माह की पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। मामला दर्ज कर साइबर सेल व अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद से लगातार खोजबीन जारी रही।
दिनांक 23 जुलाई 2025 को सूचना मिली कि नाबालिग बालिका चेन्नई में संदिग्ध युवक के साथ है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर चेन्नई भेजी गई, जहां से बालिका को सकुशल बरामद किया गया।
पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसे चेन्नई लाया और एक फैक्ट्री में काम में लगा दिया।
🔹 आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर
जांच में पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी विक्रम पासवान को 31 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
🔹 टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक भावेश शेंडे, प्रधान आरक्षक मनोहर लकड़ा, महिला आरक्षक आरती साहू, एवं आरक्षक सैय्यद मोह. अली का विशेष योगदान रहा।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
