“ऑपरेशन प्रहार” में बड़ी कामयाबी: उड़ीसा से लाई जा रही 30 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
बिलासपुर। थाना सकरी और एसीसीयू टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उड़ीसा से लाई जा रही 30 किलो गांजा जब्त कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा, दो कार, मोबाइल और नकदी सहित कुल ₹20.34 लाख की संपत्ति ज़ब्त की गई है।
नीली बलेनो में रख रहे थे गांजा, रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी
दिनांक 31 जुलाई की रात थाना सकरी क्षेत्र के चोरभट्ठी खुर्द में मुखबिर से सूचना मिली कि कांति पाण्डेय और उसका पुत्र गिरीशचंद पाण्डेय भारी मात्रा में गांजा मंगाकर अपने घर के सामने खड़ी कार में रख रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को नीली बलेनो कार में गांजा रखते रंगे हाथ दबोच लिया।
उड़ीसा से आए सप्लायर भी रास्ते में धराए
पूछताछ में दोनों ने बताया कि गांजा उड़ीसा से दीपक गण्डा और दिलेश्वर नायक लेकर आए थे, जिन्हें 2.5 लाख रुपये देकर वापस भेजा जा रहा था। इस इनपुट पर घेराबंदी कर सफेद आर्टिगा कार से दोनों उड़ीसा निवासी तस्करों को भी रास्ते में ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
1. कांति पाण्डेय उर्फ महाराजिन (46 वर्ष), चोरभट्ठी खुर्द
2. गिरीशचंद पाण्डेय (30 वर्ष), चोरभट्ठी खुर्द
3. दिलेश्वर नायक (35 वर्ष), जिला बरगढ़, उड़ीसा
4. दीपक गण्डा (28 वर्ष), जिला बरगढ़, उड़ीसा
जब्त सामग्री –
30 किलोग्राम गांजा
नीली बलेनो और सफेद आर्टिगा कार
3 मोबाइल फोन
₹2,50,000 नगद
(कुल अनुमानित कीमत – ₹20,34,000)
चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सकरी में अपराध क्रमांक 533/2025 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कर्मठ पुलिस टीम को सराहना
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य, एसीसीयू प्रभारी अजहरुद्दीन खान, सउनि सुरेन्द्र तिवारी, आरक्षक पवन बंजारे, कृष्ण कुमार मार्को, मालती तिवारी, देवमुन पुष्प, महादेव कुजुर और निखिल जाधव की सक्रिय भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
