October 19, 2026

कोनी में चाकूबाजी: दो युवक और दो नाबालिग गिरफ्तार, हॉकी, डंडा और चाकू जब्त

0
IMG-20250731-WA0809.jpg

बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र के बड़ी कोनी नाका में चाकूबाजी की घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया। विवाद में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों सहित दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चाकू, हॉकी, डंडा और बेल्ट बरामद किया गया है।

हॉस्टल के बाहर घेरकर किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 30 जुलाई की रात करीब 9:10 बजे की है। घायल सुरेश कुमार साहू, जो रिवर व्यू कॉलोनी में रहता है और उसका गैरेज है, अपने दोस्त हर्ष यादव (बी.कॉम एलएलबी छात्र) से मिलने पटेल हॉस्टल आया था। लौटते समय हॉस्टल के बाहर घात लगाए युवकों ने गाली-गलौज करते हुए सुरेश पर बेल्ट, हॉकी और डंडे से हमला कर दिया।

हमलावरों में शामिल एक नाबालिग ने हत्या की नीयत से चाकू से सुरेश पर तीन वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में उसकी पसली और पीठ पर चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने उसकी कार में भी तोड़फोड़ की।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल व सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राहुल तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनके निशानदेही पर चाकू, हॉकी, डंडा और बेल्ट बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी –

1. अनुराग यादव पिता पप्पू यादव (19 वर्ष)


2. संजय बघेल पिता किशन बघेल (20 वर्ष)
(दोनों निवासी बड़ी कोनी नाका, थाना कोनी, बिलासपुर)


3. दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालक



पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 324(4), 109, 191(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed