October 20, 2026

चेतना – छात्र जागरूकता अभियान” के तहत मोपका स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
IMG-20250723-WA0861.jpg

बिलासपुर । बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित “चेतना – छात्र जागरूकता अभियान” के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, मोपका में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यातायात सुरक्षा, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान जैसे विविध सामाजिक मुद्दों पर छात्रों को शिक्षित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे एवं स्कूल प्राचार्य श्रीमती जोशी की उपस्थिति में किया गया। अतिथियों का स्वागत परंपरागत तिलक, पुष्पवर्षा और आरती से किया गया, वहीं एनसीसी स्काउट गाइड छात्राओं ने पायलटिंग की भूमिका निभाई।

मुख्य आकर्षण:

मानव श्रृंखला और यातायात जागरूकता रैली, जिसमें छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ – नुक्कड़ नाटक, गीत, नृत्य के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराध, नशा, महिला जागरूकता जैसे विषयों पर प्रभावशाली संदेश दिया।

विशेष व्याख्यान – यातायात, साइबर सुरक्षा, महिला व बाल सुरक्षा, मोबाइल की लत, पर्यावरण संरक्षण एवं वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी साझा की गई।


कार्यक्रम के अंत में यातायात नियमों के पालन की सामूहिक शपथ दिलाई गई। मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडेय ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को शपथ दिलाते हुए यातायात नियमों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

विशेष उपस्थिति में रहे:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, स्कूल प्राचार्य श्रीमती जोशी, सपना महिला समिति की अध्यक्षा सपना सराफ, सड़क सुरक्षा समिति सदस्य अशोक श्रीवास्तव, राजकुमार सुखवानी, अब्दुल हमीद, शैलेंद्र सिंह, जीवधरणी फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक।

पुलिस का संदेश:
बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “चेतना अभियान” केवल स्कूलों तक सीमित न रहकर समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। इसके माध्यम से छात्र न केवल जागरूक बनते हैं, बल्कि अपने परिवार व समुदाय को भी जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed