October 20, 2026

प्राणघातक हमला करने का फरार मुख्य आरोपी जेल

0
IMG-20250723-WA0923.jpg

दुर्ग – पुरानी वाद विवाद के चलते चापड़ से प्राणघातक हमला कर हत्या का प्रयास करने के फरार मुख्य आरोपी को थाना सुपेला पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
                                             वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार विगत माह 30 अप्रैल 2025 को प्रार्थी बजरंगी लाल सिंह की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 495/2025 धारा 109(1) , 61(2) बीएनएस कायम किया गया। आरोपीगण पुरानी रंजिश पर गुस्से में बकरा काटने वाले चापड़ से राहुल उर्फ रहुलिया के गर्दन व सिर में  प्राणघातक हमला कर फरार हो गये थे। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी रोहित तिवारी सुरत उर्फ बिल्ली साहनी एवं सुरज गुप्ता को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी दिनेश सिंह फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी। मुख्य आरोपी दिनेश सिंह को थाना सुपेला पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में  पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव , उनि दीपक चौहान , आरक्षक रविन्द्र बांधव और कमलनारायण साहू का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

दिनेश सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी – संजय नगर सुपेला , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed