October 19, 2026

कट मारकर लहराते हुए चला रहे थे कार, वायरल वीडियो पर 6 चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, 2000-2000 का चालान भी काटा गया

0
image_search_1753027377767.jpg



बिलासपुर। शहर के रतनपुर रोड पर तेज रफ्तार में कार लहराते हुए चलाने और कट मारने वाले 6 चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है और उनके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबन की प्रक्रिया में भेजा गया है।

यह पूरा मामला तब सामने आया जब इन खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में इंटरसेप्टर वाहन प्रभारी सउनि के.के. मरकाम व उनकी टीम ने उक्त चालकों को रोका और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रत्येक पर ₹2000 का जुर्माना लगाया।

जुर्माना के साथ-साथ, सभी चालकों के लाइसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भी भेजा गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे ने बताया कि खतरनाक ड्राइविंग स्वयं के साथ-साथ अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें भारी जुर्माना और लाइसेंस निलंबन शामिल होगा।

पुलिस का संदेश स्पष्ट है — सड़क सुरक्षा में लापरवाही नहीं चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed