October 19, 2026

कृषि स्थाई समिति की बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा – अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: सभापति साहू

0
IMG_20250720_145054_238.jpg


मुंगेली। जिले में कृषि स्थाई समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग सहित संबंधित विभागों की योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति दिलेश्वर राज साहू ने की।

बैठक में संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट, लाभार्थियों की संख्या, अनुदान वितरण, तकनीकी सहायता, बीज एवं उन्नत कृषि उपकरण वितरण, पशु टीकाकरण तथा मत्स्य पालन व उद्यानिकी योजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली गई।

सभापति साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभागीय समन्वय को और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में समिति सदस्य खोरबहरीन लाला राम साहू, मंदाकिनी साहू, गोविन्द मोहले, ताराचंद टंडन सहित कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सदस्यों ने किसानों की जमीनी समस्याओं को उजागर करते हुए त्वरित समाधान की दिशा में ठोस पहल की मांग की।

सभा सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें कृषक हितों को सर्वोपरि रखते हुए भविष्य की योजनाओं एवं रणनीतियों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed