October 19, 2026

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की प्रदेश स्तरीय बैठक मुंगेली में संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित

0
IMG_20250720_145001_697.jpg

मुंगेली। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन मुंगेली रेस्ट हाउस में किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश कार्य समिति अध्यक्ष के रूप में ठाकुर हरिकपूर को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं चंद्र मौली मिश्रा, दाऊ राम चौहान, संतोष पाण्डेय, रवि मेजरवार को प्रदेश महासचिव बनाया गया। समीर पाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र यादव, गिरवर वर्मा, मनहरण साहू, गगन वैष्णव, कमल बोस, सरगिम कवासी, विष्णु वैष्णव, शिव लिमजे को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। प्रेम शंकर महिलांग को प्रदेश प्रवक्ता, गंगोत्री साहू, पिंकी पटेल, ममता राजपूत, अहिल्या यादव को महिला शिवसेना की प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। वहीं संगीता केवट को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष और संतोष साहू को मुंगेली जिला अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश व जिला स्तर के सैकड़ों शिव सैनिक मौजूद रहे। मुंगेली से ओ. पी. यादव, भानू निषाद, इन्द्र कुमार साहू, महेंद्र साहू, रामायण साहू, अजय यादव, गोकुल यादव, जयकुमार यादव, श्रीराम यादव, परमेश्वर साहू, राजेश्वर साहू, कमलेश साहू, सोनू यादव, गोपाल साहू, धर्मेंद्र यादव, मिथलेश साहू, संजय यादव, सनत साहू, अनिल यादव, मनोहर साहू, रामकुमार कश्यप, जीतेन्द्र कश्यप, दुर्गेश कश्यप, रवि निषाद, सूरज यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed