October 19, 2026

मुंगेली से 11 वर्ष भी रवाना हुई कांवड़ यात्रा, बाबा बैजनाथ धाम में होगा जलाभिषेक

0
IMG_20250717_122406_399.jpg

मुंगेली। श्रावण मास की पावन शुरुआत के साथ ही जिले में भी शिवभक्तों की आस्था का उत्सव शुरू हो गया है। इसी क्रम में मुंगेली से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। लगातार 11 वर्षों से जारी इस परंपरा में इस बार 80 से अधिक कांवड़ियों का दल पवित्र बैजनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, यह यात्रा प्रारंभ में केवल 5 श्रद्धालुओं से शुरू हुई थी, जो अब विस्तार लेकर एक भव्य और अनुशासित समूह में परिवर्तित हो चुकी है। कांवड़िए सुल्तानगंज (बिहार) से मां गंगा का पवित्र जल लेकर करीब 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैजनाथ ज्योतिर्लिंग पहुंचते हैं, जहां वे शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, पार्षद निमेष देवांगन समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस वर्ष की यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल श्रद्धालु –
नीरज यादव, नारायण साहू, खेलूं साहू, सोनू साहू, अजय यादव, धनीराम जायसवाल, ओम प्रकाश साहू, राजेंद्र यादव, धीरेन्द्र लोहार, राकेश साहू, नीलकमल साहू, अरविंद साहू, सुरेन्द्र यादव, कालेश्वर साहू, कालेश्वर यादव, धर्मेंद साहू, छवि शनि सारथी, अमन सारथी, हेमंत साहू, दीपक निषाद, संदीप यादव, गिरधर निर्मलकर, मनीराम निषाद, मनीष साहू, मुकेश साहू एवं कई अन्य शिवभक्त सम्मिलित हुए।

श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन से ओतप्रोत यह यात्रा न केवल शिवभक्तों की गहरी आस्था का परिचायक है, बल्कि युवाओं में धार्मिक चेतना, अनुशासन और सामूहिकता को भी प्रोत्साहित करती है। यात्रियों का दल सामूहिक भजनों, जयकारों और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ प्रस्थान कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed