October 19, 2026

प्रधानाचार्य शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा, खुद को कमरे में किया बंद, ABVP ने की बर्खास्तगी की मांग

0
IMG_20250717_122323_081.jpg

मुंगेली। जिले के सिंगापुरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधानाचार्य द्वारा शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने और खुद को कमरे में बंद करने का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना 9 जुलाई की बताई जा रही है, जिसने शिक्षा जगत को शर्मसार कर दिया है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों में आक्रोश का माहौल है।

विद्यालय में मचा हड़कंप, ग्रामीणों में रोष

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानाचार्य नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और विद्यालय प्रांगण में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इसके बाद उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई का समय था, ऐसे में प्रधानाचार्य की यह हरकत शैक्षणिक मर्यादाओं का घोर उल्लंघन है।

ABVP कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मुंगेली इकाई के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपी प्रधानाचार्य को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

“ऐसे शिक्षकों को सेवा में रहने का अधिकार नहीं” – अतुल साहू

जिला संयोजक अतुल साहू ने कहा, “विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है, और वहां का प्रधानाचार्य यदि इस प्रकार की शर्मनाक हरकत करेगा तो यह पूरी व्यवस्था के लिए खतरे की घंटी है। ऐसे व्यक्ति को शिक्षक कहलाने का कोई अधिकार नहीं है। प्रशासन को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए।”

ज्ञापन सौंपने वालों में ये रहे शामिल:

अतुल साहू (जिला संयोजक)

प्रथम शर्मा (नगर मंत्री, मुंगेली)

दिलेश साहू (नगर मंत्री, फास्टरपुर)

अंकित साहू (महाविद्यालय सह प्रमुख)

सूरज यादव (नगर सह मंत्री)

केकम, रीतेश, नीरज, छाया, हिमांशु समेत कई ABVP कार्यकर्ता


प्रशासन से सख्त कदम की अपेक्षा

विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो परिषद चरणबद्ध आंदोलन करने पर विवश होगी। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed