कोटा पुलिस ने किया छात्र जागरूकता और सियान चेतना कार्यक्रम का आयोजन, नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा पर दी गई जानकारी
कोटा (बिलासपुर)। बिलासपुर पुलिस द्वारा “चेतना – अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर” अभियान के अंतर्गत थाना कोटा क्षेत्र स्थित शासकीय कन्या शाला, पुरानी बस्ती कोटा में छात्र जागरूकता एवं

सियान चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जीवन में आने वाली चुनौतियों के प्रति जागरूक करना, सकारात्मक सोच विकसित करना और समाज में बुजुर्गों के प्रति सहानुभूति व सेवा का भाव उत्पन्न करना रहा।
🔹 प्रमुख विषय:
नशा मुक्ति: बच्चों को बताया गया कि नशे से कैसे बचें और इसका भविष्य पर क्या दुष्प्रभाव पड़ता है।
साइबर सुरक्षा: ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया खतरों से सतर्क रहने की जानकारी दी गई।
सियान चेतना: वृद्धजनों के प्रति सेवा, आदर और भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखने की प्रेरणा दी गई।
कार्यक्रम में कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक विकास पर विस्तृत चर्चा करते हुए सियान चेतना अभियान को समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए उपयोगी बताया।
इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, पुलिस स्टाफ, स्कूल स्टाफ, बच्चे, अभिभावक और समाजसेवी उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
