पुरानी रंजिश में रांपा से जानलेवा हमला – आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
बिलासपुर, मस्तूरी। थाना मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गतौरा में पुरानी रंजिश के चलते खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर रांपा से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी बद्री यादव (55) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त एक रांपा भी जब्त किया गया है।
पीड़ित रामनारायण यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 10 जुलाई को नवातालाब के पास खेत में धान बो रहा था, तभी उसका चाचा बद्री यादव दो बार वहां आया। ट्रैक्टर को खेत से न ले जाने की बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और रांपा से सिर, पसली व कंधे पर वार कर दिया।
पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा व डीएसपी एल.सी. मोहले के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से दबिश देकर पकड़ा और आज 11 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर भेजा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हरिशचंद्र टाण्डेकर, उनि सुजान जगत और आरक्षक राकेश भारद्वाज की सराहनीय भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
