October 19, 2026

ब्रेकडाउन ट्रक ने इंदिरा पुल पर रोका यातायात, क्यूआरटी ने मिनटों में किया मार्ग सुचारु

0
IMG_20250708_151834.jpg

बिलासपुर । बरसात के दौरान शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने सोमवार को तत्परता का परिचय देते हुए इंदिरा सेतु पर ब्रेकडाउन हुई ट्रक को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 2:30 बजे इंदिरा पुल के बीचोबीच एक एलपीजी ट्रांसपोर्टिंग ट्रक अचानक ब्रेकडाउन हो गई, जिससे दोनों ओर यातायात प्रभावित हो गया। इस सूचना पर क्यूआरटी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रक को धक्का देकर साइड कराया, कंट्रोल रूम को सूचना देकर हाइड्रा और लिफ्टर बुलवाया गया, साथ ही मैकेनिक की व्यवस्था कर त्वरित सुधार कार्य करवा कर ट्रक को रवाना किया गया।

प्रबंधन की कुशल व्यवस्था
इंदिरा सेतु के दोनों छोर पर वाहनों की भीड़ को देखते हुए QRT द्वारा प्रभावी पेट्रोलिंग और पॉइंट ड्यूटी लगाई गई। सरकंडा क्षेत्र से आने वाले वाहनों को रामसेतु पुल की ओर तथा रायपुर साइड से आने वाले वाहनों को महाराणा प्रताप चौक होते हुए डायवर्ट किया गया। इंदिरा पुल को अस्थाई रूप से एकांगी मार्ग बनाकर धीरे-धीरे यातायात नियंत्रित किया गया।

यातायात पुलिस की अपील
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में 24×7 सक्रिय QRT टीम को बारिश के मौसम में विशेष मुस्तैदी के साथ तैनात किया गया है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि:

वाहन का नियमित मैकेनिकल निरीक्षण कराएं।

पेट्रोल/डीजल की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करें।

पुलों व मुख्य मार्गों पर अचानक ब्रेकडाउन या ईंधन समाप्त होने की स्थिति से बचें।

किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।


विशेष जानकारी:
इंदिरा सेतु, रामसेतु, महाराणा तिफरा सेतु एवं उसलापुर ब्रिज जैसे स्थान शहर के “बॉटल नेक” बनाते हैं — जहां से शहर के केंद्र और आउटर क्षेत्रों का आवागमन होता है। ऐसे स्थानों पर छोटे व्यवधान भी बड़े ट्रैफिक जाम का कारण बन सकते हैं।

यातायात पुलिस बिलासपुर ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने में प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी अहम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed