October 19, 2026

धारदार चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
IMG-20250706-WA0687.jpg

बिलासपुर, सरकंडा। थाना सरकंडा क्षेत्र के गणेश चौक चिंगराजपारा में एक युवक द्वारा धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार युवक का नाम रितेश वर्मा (पिता परमानंद वर्मा, उम्र 25 वर्ष) है, जो कबीरकुटी, चिंगराजपारा, सरकंडा का निवासी है। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 935/2025 दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना सरकंडा की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक गणेश चौक में चाकू लहराते हुए लोगों को भयभीत कर रहा है।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

टीम ने मौके पर पहुँचकर रितेश वर्मा को चाकू के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर लिया गया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सरकंडा पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का एक सशक्त संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed