October 19, 2026

छतौना मोड़ पर संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला, सिर पर चोट के निशान

0
image_search_1751443227971.jpg

चकरभाटा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतौना मोड़ पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कैवर्त पिता राम कुमार के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही चकरभाटा पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को भी बुलाया गया। शव का विधिवत पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बिल्हा भेजा गया है।

प्रथम दृष्टया मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मृत्यु सामान्य नहीं है। हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed