नशा मुक्त भारत अभियान: मेडिकल दुकानों में नशीली दवाओं की बिक्री, एक और आरोपी गिरफ़्तार
दुर्ग। उतई थाना पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम नेतराम साहू है, जो सेल्स प्रतिनिधि (MR) के रूप में कार्यरत था और मेडिकल दुकानों में ऑर्डर पर अल्प्राजोलम टैबलेट और ट्रामाडोल कैप्सूल सप्लाई करता था।
🔍 पहले भी दर्ज हुआ था मामला:
इससे पहले 22 मई 2025 को पुलिस ने सेलूद-पाटन रोड से चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई थीं:
कृष्णा यादव, अजय यादव, मनोज डोंगरे, गोवर्धन लाल सिन्हा (सिन्हा मेडिकल स्टोर्स पाटन)
इनके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8, 22(क), 27(क) के तहत केस दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
🧾 अब गिरफ़्तार हुआ आरोपी:
नाम: नेतराम साहू (29 वर्ष)
स्थायी पता: ग्राम झरिया, बेमेतरा
वर्तमान पता: रावतपुरा कॉलोनी, मठपुरैना, रायपुर
पद: मेडिकल सेल्स प्रतिनिधि
जब्ती: नशीली दवाएं (अल्प्राजोलम व ट्रामाडोल), मोबाइल फोन, आधार कार्ड, बिजनेस कार्ड, ₹2000 नगद
पुलिस के अनुसार, आरोपी मेडिकल दुकानों को ये दवाएं ऑर्डर पर देता था, जो युवाओं में नशे के रूप में उपयोग की जा रही थीं।
👮♂️ कार्रवाई में शामिल:
निरीक्षक शिव चंद्र, उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर, और थाना उतई की टीम का रहा सराहनीय योगदान।
पुलिस का कहना है कि नशे की अवैध बिक्री और आपूर्ति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
