October 20, 2026

खेमचंद साहू को मिला “नरेन्द्र मोदी विचार मंच” युवा मोर्चा में अहम जिम्मा, मुंगेली जिला सचिव नियुक्त

0
IMG_20250626_203037_333.jpg



मुंगेली । जिले के युवा सामाजिक कार्यकर्ता खेमचंद साहू को नरेन्द्र मोदी विचार मंच युवा मोर्चा की प्रदेश कोर कमेटी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मुंगेली जिले का युवा मोर्चा जिला सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आज दिनांक से अग्रिम आदेश तक प्रभावी मानी जाएगी। नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि मंच को खेमचंद साहू से न केवल आशा है बल्कि पूर्ण विश्वास है कि वे तन, मन, धन और जीवन से भारत के पुनर्निर्माण में प्रामाणिकता और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। संगठन ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में परम् वैभव भारत का स्वप्न साकार होगा। नव नियुक्त सचिव खेमचंद साहू ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मंच के मिशन नव भारत एवं संगठन परिवार ने खेमचंद साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और उनके सक्रिय नेतृत्व की सराहना की है। संगठन में नियुक्ति से जिले के युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed