October 20, 2026

तीन की मौके पर मौत, दो गंभीर – बिनोरी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा

0
IMG-20250621-WA1135.jpg

तखतपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनोरी मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार कार दीवार से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक पवन रात्रे (काठाकोनी), सुरेश वासुदेव और विजय राजपूत (दोनों खजुरी नवागांव) के साथ मोनू यादव व जयंत वैष्णव किसी पारिवारिक कार्यक्रम के सिलसिले में बिलासपुर गए थे। वहां से सभी युवक कार (सीजी 10 एएफ 2097) में सवार होकर शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे अपने गांव लौट रहे थे।

ग्राम बिनोरी मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव और विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल भेजा, जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार में छाया मातम
इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, दोनों गांवों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की भीड़ पोस्टमार्टम हाउस व अस्पताल में उमड़ पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed