बिलासपुर) माइनिंग निवेश के बहाने बढ़ाई नजदीकियां, भाजपा नेत्री से दुष्कर्म के आरोप में कारोबारी गिरफ्तार
बिलासपुर में भाजपा से जुड़ी एक महिला नेत्री ने झारखंड के कारोबारी संजय सिंह पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रांची से हिरासत में लेकर बिलासपुर लाया गया, जहां उसे कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है।
पीडि़ता के अनुसार, वर्ष 2021-22 में फेसबुक और साझा परिचितों के माध्यम से संजय सिंह से संपर्क हुआ था। आरोपी ने खुद को कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्ट और कोल कारोबार से जुड़ा बड़ा व्यापारी बताते हुए भरोसा जीता। धीरे-धीरे दोनों के बीच व्यापारिक और पारिवारिक संबंध बन गए।
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि सितंबर 2025 में आरोपी ने दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल करने लगा और पैसों की मांग करता रहा। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी ने निवेश और माइनिंग कारोबार में लाभ का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में करीब 2.50 करोड़ रुपए लिए। रकम आरटीजीएस और अन्य माध्यमों से ट्रांसफर करवाई गई, जबकि कुछ लेनदेन नकद भी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में आर्थिक लेनदेन, मोबाइल चैट और अन्य डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक और कारोबारी हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
