कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह देश के सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 में शामिल
जिले के लिए गौरव का अवसर, फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 विशेषांक में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को देशभर के टॉप कलेक्टर्स में हुए शामिल। उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ट प्रशासन, नवाचार और प्रबंधन कौशल के लिए दिया गया है।
फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए गए मूल्यांकन में 10 प्रमुख मानकों के आधार पर देशभर के लगभग 800 जिलों के अधिकारियों का आकलन किया गया। इसमें से 100 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों का चयन किया गया, जिनमें रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह भी शामिल हैं।
विशेषांक में कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा जिले में जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक पारदर्शिता, नागरिक सेवाओं के सरलीकरण तथा नवाचारी पहलों को विशेष रूप से सराहा गया है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
