रायपुर) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटाया काफिला,ईंधन बचत के लिए मंत्रियों और अधिकारियों से भी संयमित उपयोग की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की अपील के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने आधिकारिक काफिले में कटौती करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या 13 से घटाकर 8 कर दी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल जैसे संसाधनों का संयमित उपयोग करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अब उनके आधिकारिक दौरों में केवल आवश्यक वाहनों को ही कारकेड में शामिल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, निगम-मंडलों के पदाधिकारियों और अधिकारियों से भी सरकारी वाहनों एवं अन्य संसाधनों का सीमित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने का आग्रह किया है।
इसके साथ ही राज्य सरकार ने शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (श्वङ्क) में बदलने की दिशा में कार्य शुरू करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने, कारपूलिंग अपनाने और अनावश्यक निजी वाहनों के इस्तेमाल से बचने की अपील भी की है। राज्य सरकार के इस कदम को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
