रायपुर) राजधानी रायपुर में रिश्तों का खूनी अंत बाउंसर जीजा ने दो सालियों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत, दूसरी गंभीर
राजधानी रायपुर के मोवा-पंडरी इलाके में मंगलवार देर रात पारिवारिक विवाद खूनी वारदात में बदल गया। आरोपी जितेंद्र वर्मा, जो पेशे से बाउंसर बताया जा रहा है, ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मृत युवती की पहचान गीतांजलि के रूप में हुई है।
इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने गीतांजलि के माथे पर गोली मारी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। घटना के बाद मोवा-पंडरी क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
