मुंगेली: सांपों से बचाव के लिए वन विभाग ने गठित किया रेस्क्यू दल, हेल्पलाइन नंबर जारी
मुंगेली, कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में बारिश के मौसम के दौरान घरों और रिहायशी इलाकों में निकलने वाले सांपों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए वन विभाग द्वारा एक विशेष ‘सर्प बचाव दल’ का गठन किया गया है।
प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
6263452782
9981439989
9669049793
9285442276
नागरिक इन नंबरों पर कॉल करके सांप निकलने की जानकारी दे सकते हैं। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को तत्काल संबंधित स्थान पर भेजा जाएगा ताकि सांपों को सुरक्षित पकड़कर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके और जनहानि को रोका जा सके।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
