October 18, 2026

दुर्ग)  में सनसनीखेज डबल मर्डर: घर में घुसकर महिला ने मां-बेटे की हत्या, दो बेटियां घायल

0
Screenshot_20260425-135151.Chrome.png

सुपेला थाना क्षेत्र स्थित एसटीएफ कॉलोनी में एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 वर्षीय बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।


मृतका की पहचान रीना यादव के रूप में हुई है, जबकि मृत बालक का नाम आदित्य यादव बताया जा रहा है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल बेटियों का उपचार जारी है।


जानकारी के अनुसार, रीना यादव के पति ललितेश यादव एसटीएफ में आरक्षक हैं और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं। वे हाल ही में छुट्टी पर दुर्ग आए थे। घटना के समय वे रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन के लिए घर से बाहर गए हुए थे, तभी आरोपी महिला ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।


प्रारंभिक जांच में आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज (25) पर संदेह जताया जा रहा है, जो एक दिन पहले भी घर आई थी, लेकिन उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था। पुलिस को आशंका है कि अवैध संबंधों को लेकर चल रहे विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed