October 19, 2026

मुंगेली: अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार, पोकलेन और 3 हाइवा जब्त

0
IMG-20260421-WA0090.jpg


मुंगेली, 21 अप्रैल 2026 जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम अमरटापू (मोतिमपुर) में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।


अमरटापू में दबिश, मौके से मशीनरी जब्त मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अमरटापू क्षेत्र में छापेमारी की। यहाँ शासकीय भूमि पर अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा था। टीम ने मौके से अवैध कार्य में संलिप्त एक पोकलेन मशीन और तीन हाइवा वाहनों को जब्त कर लिया है।


खनिज अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन की सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई की। स्थल पर बिना किसी अनुमति के खुदाई का काम चल रहा था। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया है और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।


अधिकारियों का कहना है कि शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले और अवैध उत्खनन करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed