October 20, 2026

मोबाइल के लेन-देन को लेकर विवाद, फल्ली दुकान संचालक के बेटे पर चापड़ से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

0
Screenshot_20260419-111008.Chrome.png

/ शहर के पड़ाव चौक में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। यहां कल देर शाम मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और चाकूबाजी की घटना घटित हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो युवकों के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में झगड़े में बदल गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान एक युवक ने गुस्से में आकर दूसरे पर चापड़ से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और वे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग कर रहे हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं प्रशासन के लिए भी चुनौती बनती जा रही हैं।

मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार…

थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी राजाराम सारथी पिता स्व. किशन उम्र 43 वर्ष निवासी राजेन्द्र वार्ड सारथीपारा मुंगेली ने सूचना दी कि पड़ाव चौक मुंगेली में ठेला लगाकर फल्ली बेचने का कार्य करता है। उसका पुत्र राहुल सारथी भी दुकान में सहयोग करता है

कि दिनांक 18.04.2026 को शाम लगभग 6.00 बजे राहुल दुकान में था रात्रि करीब 8.00 बजे मोहल्ले के आलोक सारथी द्वारा सूचना दी गई कि राहुल को सोमनाथ साहू द्वारा लोहे के चापड़ से सिर एवं गले में प्राणघातक वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 138/26 धारा 109(1) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।


मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल विधिवत कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में मुंगेली पुलिस द्वारा घटना के संबंध मे बारिकी से विवेचना करते हुये मौके से ही आहत राहुल सारथी को अस्पताल मे भर्ती कराकर प्रार्थी एवं मौके के गवाहों, प्रार्थी का कथन लेने पर मोबाइल के पैसों की लेनदेन की बात पर झगड़ा विवाद होना पाया गया एवं गवाहोे तथा साक्ष्य के आधार पर आरोपी सोमनाथ साहू के द्वारा हत्या के नियत से आहत राहुल सारथी को लोहे के चापड़ से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाने पर धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने से आरोपी सोमनाथ साहू उर्फ केशरिया पिता रामभरोस उम्र 27 वर्ष निवासी देवगांव को त्वरित हिरासत मे लिया जाकर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।


उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े प्रभारी थाना सिटी कोतवाली, प्र.आर. मनोज ठाकुर, आर. गिरीराज सिंह, योगेश यादव, विकास ठाकुर,  अजय चन्द्राकर की अहम भूमिका रही।

नशाखोरी को लेकर जनता आक्रोशित…

बताया जा रहा है कि घटना के पीछे नशे की लत बड़ी वजह थी। बताया जा रहा हैं कि युवक नशे की हालत में थे, जिसके चलते मामूली बात ने इतना बड़ा रूप ले लिया। यह घटना शहर में बढ़ती नशाखोरी और उससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों की ओर इशारा कर रही है, जिस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed