October 19, 2026

कुरियर से मंगाते थे नशा: रायपुर पुलिस ने पकड़ा दिल्ली का तस्कर, अब कुरियर कंपनियों पर गहराया शिकंजा।

0
FB_IMG_1775985188171.jpg

सिविल लाइन पुलिस ने कटोरा तालाब के पास घेराबंदी कर रितिक पसरिचा (26 वर्ष, निवासी दिल्ली) को दबोचा। आरोपी दिल्ली से अपने एक साथी के साथ मिलकर कुरियर के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था।


जप्त सामान और कीमत
पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 3,62,600 रुपये का मशरूका जप्त किया है, जिसमें शामिल हैं:
गांजा: 2.870 किलोग्राम
ओसियन ग्रो गांजा: 114 ग्राम
नगदी: 3,000 रुपये
अन्य: एक आईफोन और दो मोबाइल जैसे दिखने वाले इलेक्ट्रॉनिक तराजू।
पुलिस की कार्रवाई


धाराएं: आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


जांच का दायरा: पुलिस अब उस कुरियर कंपनी से पूछताछ कर रही है जिसके जरिए नशा रायपुर पहुंचा।
नेटवर्क पर नजर: उपायुक्त उमेश प्रसाद गुप्ता की मॉनिटरिंग में पुलिस अब इस गिरोह के ‘फॉरवर्ड’ और ‘बैकवर्ड’ लिंक्स खंगाल रही है ताकि पूरे नेटवर्क को खत्म किया जा सके।
रायपुर पुलिस अब रितिक के दिल्ली निवासी साथी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed