मुंगेली: नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, राहुल रूपवानी बने कोषाध्यक्ष
मुंगेली। जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में नगर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है। इस नई टीम में सामाजिक समीकरणों और युवाओं को प्राथमिकता देते हुए अनुभवी चेहरों को भी जगह दी गई है।
जारी सूची के अनुसार, राहुल रूपवानी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए नगर कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राहुल रूपवानी सिंधी समाज से आते हैं और लंबे समय से पार्टी कार्यों में सक्रिय रहे हैं।
प्रमुख नियुक्तियाँ एक नज़र में:
कार्यकारिणी में पदाधिकारियों का चयन समावेशी दृष्टिकोण के साथ किया गया है:
कोषाध्यक्ष: राहुल रूपवानी।
उपाध्यक्ष: राखी तिवारी, आनंद सोनी, जलेश यादव, सूरज मंगलानी, आरिफ खोखर और श्रवण सोनकर।
महामंत्री: जग्गू शरद ठाकुर, नीरज यादव, अहसान अली, मनोज सोनकर, निधि पौराणिक, विभाष पाण्डेय, सजल यादव और किशोर बैरागी।
सचिव: वैभव ताम्रकार, राम तरलेजा, शिवम साहू, प्रतिमा कोशले, अंजूम मसीह, आशीष गोयल, वार्षिक बंजारा, राजू सोनी, संतोष श्रीवास्तव और गोकुल देवांगन।
इसके अलावा अरुण मल्लाह, धन्नू साहू, मुकेश जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने विश्वास जताया है कि यह नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगी और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
