कलेक्टर जनदर्शन में समस्या दूर करने बैठे अधिकारियों की बेतरतीब वाहन पार्किंग से यातायात बाधित… बढ़ी परेशानी…क्या नियम-कानून केवल जनता के लिए…?
मुंगेली/ जनता की समस्याओं और शिकायतों के निवारण के लिए मुंगेली में मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में अधिकारियों का वाहन बीच सड़क में गलत तरीके से पार्किंग किया गया था, कलेक्टर जनदर्शन के दौरान अधिकारियों के वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से न केवल आम जनता को परेशानी हुई बल्कि यातायात व्यवस्था भी बाधित हुई।
पार्किंग का हैं पर्याप्त स्थान…
मुंगेली कलेक्टर कार्यालय में पार्किंग का पर्याप्त स्थान तथा पार्किंग प्रतिबंध चिन्हित स्थान भी हैं, उसके बाद भी अधिकारियों का किसी मंत्री स्टाईल में आना होता हैं और वहां बीच सड़क में या कभी विपरीत दिशा में सड़क में वाहन खड़ा कर देते हैं, जबकि उन्हें अपने ड्राइवरों को चिंहित जगहों में पार्किंग करने निर्देश देना चाहिए।
अनुशासनात्मक कार्रवाई…
नियम तोड़ने वाले वाहनों पर, चाहे वे अधिकारियों के ही क्यों न हों, उचित जुर्माना या नोटिस की कार्रवाई होनी चाहिए ताकि एक कड़ा संदेश जाए, क्योंकि नियम-कानून आम जनता के लिए बस लागू नहीं हैं, ये सबके लिए बराबर हैं। स्थानीय निवासियों का कहना हैं कि यदि कोई आम नागरिक अपनी गाड़ी सड़क पर खड़ी करता हैं, तो तुरंत चालान काट दिया जाता हैं, लेकिन वीआईपी व सरकारी बोर्ड लगी गाड़ियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जबकि इन पर भी कार्यवाही होनी चाहिये।
“नियम सबके लिए बराबर होने चाहिए। जब अधिकारी खुद सड़क जाम करेंगे, तो वे जनता से अनुशासन की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?”
— एक स्थानीय नागरिक, मुंगेली

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
